हृदय प्रत्यारोपण (हार्ट ट्रांसप्लांटेशन)

हृदय प्रत्यारोपण या हार्ट ट्रांसप्लांट आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की सबसे उन्नत और जीवन-रक्षक प्रक्रियाओं में से एक है। यह प्रक्रिया उन रोगियों के लिए की जाती है जिनका हृदय इतना दुर्बल हो चुका होता है कि दवाएँ, स्टेंट, पेसमेकर, वेंट्रिकुलर सपोर्ट डिवाइस या किसी पिछली शल्य-क्रिया के बाद भी वह ठीक प्रकार से काम नहीं कर पाता।

ऐसी स्थिति में एक स्वस्थ दाता (donor) हृदय को प्रत्यारोपित करके रोगी को नई ऊर्जाबेहतर जीवन-गुणवत्ता, और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर मिलता है।

उन्नत तकनीक, बेहतर दाता-चयन और आधुनिक ICU देखभाल ने हृदय प्रत्यारोपण को पहले की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित और सफल बना दिया है।

हृदय प्रत्यारोपण क्या है? (सरल शब्दों में)

हृदय शरीर का एक प्राकृतिक पम्प है।
जब यह पम्प बहुत कमजोर हो जाता है, तो यह शरीर के महत्त्वपूर्ण अंगों — जैसे मस्तिष्क, गुर्दे और यकृत — तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुँचा पाता। इससे रोगी को:

  • तीव्र साँस फूलना

  • थकान

  • पैरों/पेट में सूजन

  • बार-बार अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता

जैसी समस्याएँ होने लगती हैं।

हृदय प्रत्यारोपण में रोगी का बीमार हृदय निकालकर उसकी जगह एक स्वस्थ दाता हृदय लगाया जाता है, जिससे शरीर में पुनः सामान्य रक्त प्रवाह होने लगता है और रोगी का जीवन सहज हो जाता है।

किसे हृदय प्रत्यारोपण की आवश्यकता पड़ती है?

हृदय प्रत्यारोपण उन रोगियों के लिए किया जाता है जिनमें अंतिम चरण का हार्ट फेलियर (End-stage Heart Failure) हो चुका हो और सभी उपचार असफल हो चुके हों।

सामान्यतः यह प्रक्रिया निम्न स्थितियों में आवश्यक होती है:

  • डाइलेटेड या हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी

  • कोरोनरी आर्टरी डिजीस जहाँ हृदय को स्थायी क्षति हो चुकी हो

  • जन्मजात (कंजेनाइटल) हृदय दोष

  • बार-बार हृदय विफलता (हार्ट फेलियर) की वजह से अस्पताल में भर्ती होना

  • ऐसे रोगी जिनमें:

    • आराम की अवस्था में भी साँस फूलती है

    • अत्यधिक थकान रहती है

    • पैरों/टांगों/पेट में सूजन रहती है

    • दैनिक कार्य करना कठिन हो जाता है

जब कोई भी उपचार असर नहीं करता, तब हृदय प्रत्यारोपण जीवन बचाने का श्रेष्ठ विकल्प होता है।

दाता हृदय का चयन कैसे किया जाता है?

दाता हृदय उस व्यक्ति से प्राप्त होता है जिसकी ब्रेन-डेथ हो चुकी हो लेकिन मशीनों की सहायता से शरीर के बाकी अंग कार्यरत हों।

दाता और प्राप्तकर्ता (recipient) का चयन निम्न आधारों पर किया जाता है:

  • रक्त-समूह की समानता

  • शरीर का आकार (Body size matching)

  • चिकित्सकीय प्राथमिकता (Urgency)

  • हृदय की गुणवत्ता

दाता हृदय को प्राप्तकर्ता के शरीर में 4–6 घंटे के भीतर प्रत्यारोपित करना आवश्यक होता है, इसलिए समय और समन्वय (coordination) अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं।

हृदय प्रत्यारोपण की शल्य-प्रक्रिया (Step-by-Step)

जब एक उपयुक्त दाता हृदय उपलब्ध हो जाता है, तब शल्य-क्रिया तुरन्त आरम्भ की जाती है।

  1. संज्ञाहरण / अचेतन/ बेहोशी (एनेस्थीसिया) और तैयारी
    रोगी को पूर्ण बेहोशी (जेनरल एनेस्थीसिया) दी जाती है और सभी मॉनिटरिंग यन्त्र लगाए जाते हैं।
  1. बीमार हृदय को निकालना
    सीने (चेस्ट) को खोलकर रोगी को हार्ट लंग मशीन (Heart-Lung Machine) से जोड़ा जाता है जो अस्थायी रूप से हृदय और फेफड़ों का कार्य करता है।
  1. दाता (डोनर) हृदय प्रत्यारोपित करना
    बीमार हृदय को निकाला जाता है और दाता (डोनर) हृदय को मुख्य रक्त वाहिनियों से सावधानीपूर्वक जोड़ कर सिला जाता है।
  1. नए हृदय को चालू करना
    दाता (डोनर)  हृदय को धीरे-धीरे गर्म किया जाता है और हल्की उत्तेजना (stimulation) देकर उसकी धड़कन आरम्भ करवाई जाती है।
  1. शल्य-क्रिया पूर्ण करना
    जब नया हृदय स्वयं ठीक से धड़कने लगता है, तब को हार्ट लंग मशीन हटाया जाता है, सीना बंद किया जाता है और रोगी को ICU में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

पूरी शल्य-क्रिया सामान्यतः 4–6 घंटे में पूर्ण होती है।

हृदय प्रत्यारोपण के बाद की देखभाल (Post-Transplant Recovery)

हृदय प्रत्यारोपण के बाद की देखभाल अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होती है।

  1. ICU निगरानी

    रोगी की निगरानी की जाती है:

    • हृदय की कार्यक्षमता

    • रक्त-चाप और ऑक्सीजन स्तर

    • किसी प्रकार के संक्रमण

    • अस्वीकृति (रिजेक्शन) के प्रारम्भिक संकेत

  1. प्रतिरक्षा-दमनकारी दवाएँ (इम्यूनोसप्रेसेंट)

    ये दवाएँ शरीर को नए हृदय को अस्वीकार करने से रोकती हैं।

    इन्हें जीवनभर नियमित रूप से लेना आवश्यक है।

  1. नियमित फॉलो-अप

    जिसमें शामिल है:

    • रक्त जाँच

    • इकोकार्डियोग्राफी

    • प्रारम्भिक महीनों में हृदय की बायोप्सी

    • दवाओं की मात्रा का समायोजन

  1. पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन)

    रोगी को शक्ति लौटाने हेतु:

    • फिज़ियोथेरेपी

    • साँस सम्बंधी व्यायाम

    • पोषण परामर्श

    • हल्की-फुल्की गतिविधियों से शुरुआत

अधिकांश रोगी 2–3 सप्ताह में घर लौट जाते हैं और धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौटने लगते हैं।

हृदय प्रत्यारोपण के संभावित जोखिम और जटिलताएँ

हृदय प्रत्यारोपण एक प्रमुख शल्य-क्रिया होने के कारण कुछ जोखिम हो सकते हैं:

  • संक्रमण

  • हृदय अस्वीकृति (रिजेक्शन)

  • रक्त-चाप बढ़ना

  • गुर्दों पर प्रभाव

  • प्रतिरक्षा-दमन दवाओं (इम्यूनोसप्रेसेंट) के दुष्प्रभाव

सौभाग्य से आधुनिक निगरानी और समय पर उपचार के कारण इन जटिलताओं को बड़े स्तर पर नियंत्रित किया जा सकता है।

प्रत्यारोपण के बाद का जीवन

हृदय प्रत्यारोपण के बाद रोगी एक सक्रिय, स्वस्थ और संतोषपूर्ण जीवन जी सकता है।
दीर्घकालिक सफलता के लिए आवश्यक है:

  • दवाएँ समय पर लेना

  • संतुलित आहार

  • नियमित व्यायाम

  • तनाव-नियंत्रण

  • धूम्रपान और शराब से दूरी

  • नियमित फॉलो-अप

अधिकांश रोगी कुछ महीनों में कार्य-स्थल, यात्रा और सामान्य गतिविधियों में वापस लौट आते हैं।

हृदय प्रत्यारोपण का भविष्य

अनुसंधान और तकनीकी उन्नति इस क्षेत्र को और बेहतर बना रही है:

  • कृत्रिम हृदय (आर्टिफीशियल हार्ट)

  • वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस (VADs)

  • स्टेम-सेल आधारित हृदय-ऊतक सुधार तकनीक

  • उन्नत अंग संरक्षक तकनीक

  • बेहतर दाता-प्राप्तकर्ता मिलान प्रणाली

ये प्रगति आने वाले वर्षों में प्रत्यारोपण को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाएगी।

The Future of Heart Transplantation

Medical advancements are continuously improving the success of Heart Transplantation. Promising developments include:

  • Artificial hearts (Total Artificial Heart)

  • Ventricular Assist Devices (VADs)

  • Stem cell therapy for heart repair

  • Improved donor preservation techniques

  • Better donor–recipient matching systems

These innovations aim to make Heart Transplantation safer and more widely available.

प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

हृदय प्रत्यारोपण के बाद रोगी कितने वर्ष जीवित रह सकता है?

बहुत से रोगी 10–20 वर्ष या उससे अधिक स्वस्थ जीवन जीते हैं।

हाँ। आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ टीम और बेहतर दवाओं के कारण इसकी सफलता-दर लगातार बढ़ रही है।

आमतौर पर 8–12 सप्ताह में हल्की गतिविधियाँ और कुछ महीनों में सामान्य दिनचर्या।

हाँ, लेकिन नियमित जाँच और उचित दवाओं से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

हाँ। स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, दवाओं का पालन और धूम्रपान/शराब से दूरी आवश्यक है।

इस विषय पर किसी भी प्रश्न के लिए यहां लिखें

Mail to: drkeshriheartcare@gmail.com or Click Here For WhatsApp (Text msg Only):